सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में आज पुष्करणा समाज का ओलिंपिक सावा, 150 जोड़े एक साथ बंधेंगे विवाह बंधन में

Feb 10, 2026 Khulasa Online Reporter 386 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में आज पुष्करणा समाज का ओलिंपिक सावा, 150 जोड़े एक साथ बंधेंगे विवाह बंधन में

बीकानेर में आज पुष्करणा समाज का ओलिंपिक सावा, 150 जोड़े एक साथ बंधेंगे विवाह बंधन में

खुलासा ऑनलाइन न्यूज़। बीकानेर में आज पुष्करणा समाज का ओलिंपिक सावा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 150 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इस विशेष आयोजन में परंपरा निभाने वाले दूल्हा-दुल्हन पक्ष को नकद राशि, गिफ्ट और पुरस्कार दिए जाएंगे। सबसे पहले पहुंचने वाले दूल्हे को मोटरसाइकिल, जबकि सबसे पहले आने वाले दुल्हन पक्ष को साड़ी और नकद राशि प्रदान की जाएगी। यह सावा करीब 500 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें समाज के भीतर होने वाले सभी विवाह एक ही दिन संपन्न कराए जाते हैं, ताकि शादी का आर्थिक बोझ परिवारों पर कम पड़े। पहले यह आयोजन चार वर्ष में एक बार होता था, जिसे बाद में दो वर्ष में एक बार किया जाने लगा। सावे को लेकर पुराने शहर को विवाह स्थल के रूप में विशेष रूप से सजाया गया है।

कम मेहमान, कम खर्च में विवाह
ज्योतिष एवं वास्तुविद राजेश व्यास ने बताया कि सामूहिक सावे की यह परंपरा वर्षों पुरानी है। पूरे दिन परकोटे के भीतर विवाह से जुड़ी रस्में और पारंपरिक गतिविधियां होंगी। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर शादी का आर्थिक बोझ कम करना है। सीमित मेहमानों के साथ विवाह होने से खर्च नियंत्रित रहता है।

दूल्हों और दुल्हन पक्ष को मिलेंगे पुरस्कार
कर्मवान संगठन की ओर से शाम 4 बजे के बाद सबसे पहले पहुंचने वाले दूल्हे को मोटरसाइकिल दी जाएगी, जबकि सभी जोड़ों को गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे। सावित्री कल्ला ट्रस्ट ने पहले दूल्हे को 51 हजार, दूसरे को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा 8 अन्य दूल्हों को भी गिफ्ट दिए जाएंगे। चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र कल्ला के अनुसार, शाम 7 बजे के बाद बारह गुवाड़ में गणेश परिक्रमा में पहले पहुंचने वाले 25 दुल्हन पक्षों को साड़ी और 3100 रुपये शगुन दिया जाएगा। शाम 4 बजे पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले दूल्हों को क्रमशः 51 हजार, 31 हजार और 21 हजार रुपये, जबकि इसके बाद 8 दूल्हों को 5100 रुपये  दिए जाएंगे।

विधायक की ओर से कन्याओं को सहायता
सामूहिक सावे के अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास की ओर से सभी कन्याओं को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसे कन्या सम्मान और सामाजिक सहयोग की पहल के रूप में देखा जा रहा है। 

सावे को लेकर नगर निगम की ओर से परकोटे क्षेत्र में विशेष सजावट करवाई गई है।आचार्यों का चौक, कीकाणी व्यासों का चौक, लालाणी व्यासों का चौक, दम्माणी चौक, मुंधड़ा चौक, हर्षों का चौक, बारह गुवाड़, नत्थूसर गेट और जस्सूसर गेट सहित कई मोहल्ले रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें