बीकानेर: तीन दिन की जांच के बाद आरोपी युवक को पकड़ा, छात्रा का गला दबाकर की थी हत्या
बीकानेर: तीन दिन की जांच के बाद आरोपी युवक को पकड़ा, छात्रा का गला दबाकर की थी हत्या
बीकानेर। जिले के एक गांव में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस एक युवक को डिटेन किया है। आरोपी ने पूछताछ में छात्रा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका है, जिसकी पुष्टि मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- तीन दिन की लगातार जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को सफलता मिली है।
संदिग्ध युवक को दो दिन की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में युवक घटना वाले दिन 21 फरवरी को सुबह करीब 12:15 बजे क्षेत्र में जाता हुआ और दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच लौटता हुआ नजर आया। जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्यारों को पकड़ने पर दो लाख रुपए देने की घोषणा
पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने घटना की निंदा करते हुए कहा था कि तीन दिन में पुलिस के हाथ खाली है। उन्होंने हत्यारों को पकड़वाने वालो को दो लाख रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे को पकड़वाने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें