सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: सरकारी भूमि पर 9 दुकानें ध्वस्त, प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर चलाया पीला पंजा

Feb 14, 2026 Khulasa Online Reporter 1277 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: सरकारी भूमि पर 9 दुकानें ध्वस्त, प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर चलाया पीला पंजा

बीकानेर: सरकारी भूमि पर 9 दुकानें ध्वस्त, प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर चलाया पीला पंजा

बीकानेर। नाल में प्रशासन ने शुक्रवार को गंगानगर-जैसलमेर बाईपास स्थित आवासीय कॉलोनी और सरकारी खसरा भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। इस दौरान सरकारी जमीन पर बनी 9 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई बीडीए उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे के निर्देश पर तहसीलदार बृजीलाल और गिरदावर हरि नारायण सिंह की मौजूदगी में हुई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से इन अवैध निर्माणों को हटाया।

बीडीए उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे ने बताया कि इन अतिक्रमणकारियों को पहले भी कई बार स्वयं कब्जा हटाने के नोटिस दिए गए थे। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई। बीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करने की अपील की है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ निर्माण हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नाल थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें