बीकानेर: 9वीं-11वीं की परीक्षा इतनी तारीख से, 25 मार्च को आएगा रिजल्ट
Feb 08, 2026
Khulasa Online Reporter
820 व्यूज़
बीकानेर: 9वीं-11वीं की परीक्षा इतनी तारीख से, 25 मार्च को आएगा रिजल्ट
बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम घोषित करने की तिथि में बदलाव किया है। अब परिणाम 16 मई की जगह 25 मार्च को घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी किए हैं। दरअसल, नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने से विभाग ने वार्षिक परीक्षा की तिथियां बदली थीं। इस बार वार्षिक परीक्षाएं 7 से 19 मार्च तक होंगी।
टैग:
#bikaner
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें