सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

पति-पत्नी से मारपीट लूट व जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज

Feb 24, 2026 Khulasa Online Reporter 594 व्यूज़
शेयर:
पति-पत्नी से मारपीट लूट व जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज


 पति-पत्नी से मारपीट लूट व जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना गंगाशहर में एफआईआर दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती नगर, शिव गोरख धूणा के पास, घड़सीसर रोड निवासी 36 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि 21 फरवरी 2026 को शाम करीब 7:20 बजे वह अपने पति के साथ घड़सीसर रोड से लौट रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कैम्पर गाड़ी उनकी मोटरसाइकिल के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया।
परिवादिया के अनुसार आरोपित हडमानाराम पुत्र खींयाराम, गिरधारी पुत्र हडमाना, महेंद्र पुत्र हडमाना, दिनेश ज्याणी व तीन-चार अन्य ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की तथा सोने की चेन तोड़ ली। साथ ही करीब दो लाख 50 हजार रुपये छीनने का आरोप भी लगाया गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की।
रिपोर्ट में उल्लेख है कि पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपितों ने घर पर आकर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। परिवादिया ने बताया कि आरोपित बिना नंबर की कैम्पर गाड़ी मोहल्ले में तेज गति से चलाते हैं तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ आरोपित नशे की हालत में थे और शराब की बोतल हाथ में थी।
महिला ने यह भी कहा कि आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी पांच-छह मुकदमे दर्ज हैं तथा मोहल्ले के लोग उनसे भयभीत हैं। उसने पुलिस से सख्त कार्रवाई करते हुए छीनी गई राशि व सोने की चेन बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक मांगीलाल को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें