सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

छात्रा से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में बनी सहमति, अपराधी गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का नहीं होगा पोस्टमार्टम

Feb 22, 2026 Khulasa Online Reporter 2264 व्यूज़
शेयर:
छात्रा से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में बनी सहमति, अपराधी गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का नहीं होगा पोस्टमार्टम


छात्रा से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में बनी सहमति, अपराधी गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का नहीं होगा पोस्टमार्टम
बीकानेर। बज्जू। क्षेत्र में शनिवार दोपहर आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। ग्रामीणों ने अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी और पीडि़त परिवार को मुआवजे की मांग करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया था।
वार्ता के बाद बनी सहमति शनिवार रात पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, लेकिन ग्रामीण अपराधी की गिरफ्तारी तक शव नहीं हटाने पर अड़े रहे। रविवार सुबह एसडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने दोबारा ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान शव को मोर्चरी में रखवाने और अपराधी की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर सहमति बनी।
लगभग 20 घंटे तक शव घटनास्थल पर ही खुले में पड़ा रहा। अब शव को एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। परीक्षा देने घर से निकली थी छात्राबता दे कि छात्रा शनिवार दोपहर आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची। स्कूल स्टाफ द्वारा परिजनों को सूचित किए जाने पर खोजबीन शुरू हुई। घर और स्कूल के बीच रास्ते में बालिका का शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे परिजनप्रदर्शनकारी पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे। उनकी प्रमुख मांगों में पीडि़त परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपये का मुआवजा और मुख्य अपराधी की तत्काल गिरफ्तारी शामिल है।
एसडीएम सावरमल रैगर ने बताया कि यह एक गंभीर घटना है और प्रशासन तथा पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि शव के खुले में पड़े रहने से महत्वपूर्ण सबूत नष्ट हो रहे थे और अपराधी की धरपकड़ में पुलिस कार्रवाई भी बाधित हो रही थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन कानून सम्मत सभी परिलाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और बच्ची को जल्द न्याय दिलाने के लिए शव का पोस्टमार्टम जल्द से जल्द करवाना आवश्यक है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें