हरिराम बस्ती में 8 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने पोस्टर का किया विमोचन
हरिराम बस्ती में 8 फरवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। संगठित रहेंगे, धर्म के मार्ग पर बढ़ेंगे और सेवाभाव को संस्कारों में रोपित करेंगे तभी समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो सकेगा। यह उद्गार राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने मंगलवार को विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर विमोचन अवसर पर व्यक्त किए। आयोजन संयोजक शिवप्रकाश मारु ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शहर की विभिन्न बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गंगाशहर की हरिराम बस्ती में 8 फरवरी 2026 को दोपहर दो बजे आधारशिला एकेडमी स्कूल में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 12.15 बजे शोभायात्रा और वाहन रैली भी निकाली जाएगी।
हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज का पावन सान्निध्य रहेगा। पोस्टर विमोचन के दौरान संजय राखेचा, ओमप्रकाश ओझा, राजकुमार ओझा, श्रीकिशन शर्मा, कुलवंत सिंह, महावीर सोनी, सौरभ डागा आदि उपस्थित रहे।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
