सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में इस जगह मिला जिंदा बम, सेना की विशेषज्ञ टीम ने किया निष्क्रिय, देखे वीडियों

Feb 16, 2026 Khulasa Online Reporter 616 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में इस जगह मिला जिंदा बम, सेना की विशेषज्ञ टीम ने किया निष्क्रिय, देखे वीडियों


बीकानेर में इस जगह मिला जिंदा बम, सेना की विशेषज्ञ टीम ने किया निष्क्रिय, देखे वीडियों
बीकानेर।  नाल थाना क्षेत्र में हाल ही में मिले एक जिंदा बम को सेना की विशेषज्ञ टीम ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। तेज धमाके के साथ हुए इस निस्तारण से आसपास के लोग सहम गए।
यह बम 4 जनवरी को किशनघाट इलाके के पास एक नर्सरी के सामने जोगियों की बस्ती में जमीन में आधा धंसा हुआ मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंचकर बम को अपने कब्जे में ले लिया।
इन-सीटू नियंत्रित विस्फोट से किया निस्तारण
नाल पुलिस ने 24 इन्फैंट्री डिवीजन से संपर्क किया। लेफ्टिनेंट कर्नल सागर देशपांडे और मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में सेना की विशेषज्ञ टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने इन-सीटू नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से बम का सुरक्षित निस्तारण किया।
बम निष्क्रिय करते समय हुए तेज धमाके से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। निस्तारण प्रक्रिया के दौरान थानाधिकारी विकास बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की थी।
एएसआई कालूराम पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिसमें ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। नियंत्रित विस्फोट के बाद, सेना ने स्थल की जांच कर अवशेष हटाए और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें