बीकानेर: अचानक बाइक के आगे आई नील गाय, हादसे में एक की मौत दूसरा घायल
बीकानेर: अचानक बाइक के आगे आई नील गाय, हादसे में एक की मौत दूसरा घायल
बीकानेर। नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना 12 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे सोमलसर से बनिया सड़क मार्ग पर हुई। इस संबंध में मोहनपुरा निवासी कैलाश नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार उसका चचेरा भाई शंकरलाल और भतीजा राहुल बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक के आगे नील गाय आ गई, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शंकरलाल की मृत्यु हो गई। वहीं राहुल का इलाज जारी है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें