सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

मकान की दो मंजिल की बालकनी से गिरी नर्स की इलाज के दौरान हुई मौत, 24 दिन जिंदगी से लड़ी

Feb 18, 2026 Khulasa Online Reporter 1214 व्यूज़
शेयर:
मकान की दो मंजिल की बालकनी से गिरी नर्स की इलाज के दौरान हुई मौत, 24 दिन जिंदगी से लड़ी


मकान की दो मंजिल की बालकनी से गिरी नर्स की इलाज के दौरान हुई मौत, 24 दिन जिंदगी से लड़ी
बीकानेर।  नोखा में एक मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई नर्स पूजा वर्मा की उपचार के दौरान मंगलवार रात को मौत हो गई। नागौर के गोगेलाव निवासी पूजा वर्मा 24 जनवरी की रात अपने किराए के मकान की बालकनी से नीचे गिर गई थीं। वह पिछले एक साल से नोखा में रह रही थीं और जिला अस्पताल नोखा में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थीं।संतुलन बिगडऩे से नीचे गिरी थी महिलापरिजनों ने बताया- घटना वाली रात पूजा के पति मुकेश भाटी बाजार गए हुए थे। पूजा बालकनी में खड़ी थीं, जबकि उनके तीनों बच्चे घर के अंदर टीवी देख रहे थे। अचानक संतुलन बिगडऩे से वह सडक़ पर गिर गईं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल नोखा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।हाथ, पैर और गर्दन में आई थी गंभीर चोटपूजा को गर्दन के नीचे करीब 20 फ्रैक्चर हुए थे। साथ ही, उनकी पसलियों, दोनों हाथों, एक पैर और घुटने में भी गंभीर चोटें आई थीं। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बाद में जोधपुर रेफर किया गया, जहां एम्स जोधपुर में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान ंगलवार देर रात उनका निधन हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल नोखा सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों में शोक छा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि पूजा के पैर फिसलने या संतुलन बिगडऩे से वह गिरी थीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, जिसे जांच में शामिल किया गया।नर्स पूजा वर्मा के निधन से उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। अस्पताल स्टाफ ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे एक बड़ी क्षति बताया।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें