सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

फिर सक्रिय होगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, 5 दिन इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Jan 29, 2026 Khulasa Online Reporter 900 व्यूज़
शेयर:
फिर सक्रिय होगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, 5 दिन इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

फिर सक्रिय होगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, 5 दिन इन जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही एक बार फिर सर्दी ने असर दिखाया है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में गुरुवार को कई स्थानों पर घना कोहरा, शीतलहर और शीत दिन की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी से 4 फरवरी तक फिर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र जयपुर ने 31 जनवरी से 4 फरवरी तक 5 दिन प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 जनवरी, 1, 2, 3 और 4 फरवरी को जयपुर, कोटा, अजमेर,भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना है। 1 और 2 फरवरी को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और मध्यम बारिश/मावठ का अलर्ट है। इस दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अलवर, डीग, धौलपुर, जयपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और चूरू सहित कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2