सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कनिष्ठ सहायक के पांच ठिकानों पर एसीबी की रेड, मिली आय से 938% अधिक संपत्ति

Feb 13, 2026 Khulasa Online Reporter 3773 व्यूज़
शेयर:
कनिष्ठ सहायक के पांच ठिकानों पर एसीबी की रेड, मिली आय से 938% अधिक संपत्ति

बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कनिष्ठ सहायक के पांच ठिकानों पर एसीबी की रेड, मिली आय से 938% अधिक संपत्ति 

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत राज विभाग के एक कनिष्ठ सहायक के पांच ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया है। कार्रवाई में करीब 75 लाख रुपये नकद, किलो के हिसाब से सोना-चांदी, कई आलीशान मकान और कृषि भूमि का खुलासा हुआ है।

Image

जयपुर से जारी प्रेस नोट के अनुसार आरोपी शुभकरण परिहार (छींपा), जो वर्तमान में ग्राम पंचायत उदट, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत है, के खिलाफ आय से 938 प्रतिशत अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। गोपनीय शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने सक्षम न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर शुक्रवार अलसुबह बीकानेर सहित पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

एसीबी टीमों ने बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी, मातेश्वरी एन्कलेव (वैष्णोधाम के सामने), गंगाशहर के बागीनाडा क्षेत्र, आरोपी के पैतृक गांव पुनरासर और उसके पदस्थापन स्थल कानासर में सर्च अभियान चलाया। मातेश्वरी एन्कलेव स्थित मकान से करीब 75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा दो ठिकानों से एक किलो से अधिक सोना और लगभग दो किलो चांदी भी जब्त की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान तथा गांव पुनरासर में एक भव्य मकान है। साथ ही उसके नाम लगभग 17 हेक्टेयर कृषि भूमि भी पाई गई है।

एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई जारी है। बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें