सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

गांव में प्लॉट में घुसकर तोडफ़ोड़ कर आगजनी करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया

Feb 20, 2026 Khulasa Online Reporter 567 व्यूज़
शेयर:
गांव में प्लॉट में घुसकर तोडफ़ोड़ कर आगजनी करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया


गांव में प्लॉट में घुसकर तोडफ़ोड़ कर आगजनी करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया
बीकानेर। लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र के खिलेरिया गांव में प्लॉट में घुसकर तोडफ़ोड़, आगजनी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परिवादी मुकेश पुत्र श्रवणराम जाट, निवासी खिलेरिया ने आरोप लगाया कि उसके गांव खिलेरिया में स्थित प्लॉट में लकडिय़ां व गायों का चारा रखा हुआ था। 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे मघाराम पुत्र किस्तुराराम जाट, भिंवराज पुत्र मघाराम जाट ओर मांगीलाल पुत्र मघाराम जाट निवासी खिलेरीया प्लॉट में घुस आए और चारा व गायों के छप्पर में आग लगा दी।
जिसका परिवाद देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पाबंद कर छोड़ दिया। लेकिन 13 दिसंबर 2025 की शाम आरोपियों ने फिर से प्लॉट में घुसकर तारबंदी व खंभे तोड़ दिए। परिवादी के अनुसार 14 दिसंबर 2025 की सुबह जब वह गायों को चारा डालने व पानी पिलाने पहुंचा तो आरोपी पुन: प्लॉट में घुस आए, शेष चारा जला दिया और विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने की कोशिश की तथा जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों का एक मोबाइल फोन भी मौके पर गिर गया, जिसे बाद में पुलिस को सौंपा गया। परिवादी ने बताया कि घटना के संबंध में 14 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना लूणकरणसर में रिपोर्ट दी। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो 22 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक बीकानेर को भी प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस थाना लूणकरणसर मामला दर्ज हुआ है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें