सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

घोड़ी पर चढ़कर ससुराल पहुंची ऐश्वर्या

Feb 10, 2026 Khulasa Online Reporter 1629 व्यूज़
शेयर:
घोड़ी पर चढ़कर ससुराल पहुंची ऐश्वर्या

घोड़ी पर चढ़कर ससुराल पहुंची ऐश्वर्या

खुलासा ऑनलाइन न्यूज़। बीकानेर में पुष्करणा समाज के प्रसिद्ध ओलंपिक सावे के दौरान निभाई जा रही रही अनूठी परंपराओं के तहत एक शानदार दृश्य उस वक्त देखने को मिला जब दुल्हन ऐश्वर्या घोड़ी पर सवार होकर गणेश परिक्रमा "छींकी" के लिए अपने ससुराल पहुंची। सोमवार देर रात्रि श्रीमती शकुंतला और नागेंद्र रंगा की सुपुत्री ऐश्वर्या पारंपरिक पीले परिधान में सज धज कर घोड़ी पर चढ़कर परिजनों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम स्थल आचार्य बगीची पहुंची। उसकी शादी मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के पौत्र और रेणु-कमल आचार्य के पुत्र नकुल के साथ तय हुई है । 

छींकी लेकर घोड़ी पर पहुंची दुल्हन ऐश्वर्या का पुष्करणा समाज की समृद्ध प्राचीन परंपराओं और रीति रिवाज से ससुराल पक्ष की महिलाओं द्वारा पूर्ण मान मनुहार के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ससुराल पक्ष की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अनिल आचार्य, शिक्षक नेता रवि आचार्य, पार्षद किशोर आचार्य, भाजपा नेता मनीष आचार्य, विनोद आचार्य, निर्मल आचार्य, विमल आचार्य, कमल आचार्य, सुनील बोड़ा, एड. सुरेन्द्र पुरोहित, पीयूष पुरोहित, महेंद्र आचार्य, नवीन व्यास ने वधु पक्ष का स्वागत किया।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें