बीकानेर संभाग: शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड के संपर्क में थी अंजू, ऐसे कराई पति की हत्या
बीकानेर संभाग: शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड के संपर्क में थी अंजू, ऐसे कराई पति की हत्या
श्रीगंगानगर। रावला थाना क्षेत्र के चक एक केएलएम में हुए आशीष सांसी हत्याकांड में गिरफ्तार मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, मफलर और अन्य सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। रावला सीआई बलवंत राम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी सादुलशहर निवासी अंजू उर्फ अर्जु उर्फ अंजली (23), उसका प्रेमी जगदम्बा कॉलोनी श्रीगंगानगर निवासी संजय उर्फ संजू (25), संजय का दोस्त सादुलशहर निवासी रोहित उर्फ रॉकी (20) और जगदम्बा कॉलोनी निवासी बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) शामिल हैं। रावला थाने में 31 जनवरी को चक एक केएलएम निवासी बजीरचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी की रात करीब नौ बजे उसका भतीजा आशीष कुमार अपनी पत्नी के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें