सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

महिला के साथ मारपीट कर जबरन ले जाने का किया प्रयास, पुलिस ने शुरु की जांच

Feb 24, 2026 Khulasa Online Reporter 513 व्यूज़
शेयर:
महिला के साथ मारपीट कर जबरन ले जाने का किया प्रयास,  पुलिस ने शुरु की जांच


महिला के साथ मारपीट कर जबरन ले जाने का किया प्रयास,  पुलिस ने शुरु की जांच
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के गजसुखदेसर गांव में एक महिला से मारपीट और उसे जबरन घर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 22 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे जब वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी घर के गेट के पास मुनीराम जाट, चंदु राम और रामदेव जाट निवासी साडू ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने घर ले जाने का प्रयास किया।पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी मुनीराम जाट पिछले लगभग एक साल से उसे लगातार परेशान कर रहा था।महिला का शोर सुनकर उसके जेठ गणपतराम और बहन सरिता देवी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी गोद से उसके दो वर्षीय बेटे को छीनकर जान से मारने की नीयत से फेंक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की।जसरासर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें