सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: भाभी से दुष्कर्म के आरोपी देवर की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा—आरोप अत्यंत गंभीर

Jan 27, 2026 Khulasa Online Reporter 1866 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: भाभी से दुष्कर्म के आरोपी देवर की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा—आरोप अत्यंत गंभीर

बीकानेर: भाभी से दुष्कर्म के आरोपी देवर की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा—आरोप अत्यंत गंभीर

बीकानेर। महिला उत्पीड़न मामलों के न्यायालय ने भाभी से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में घिरे आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश रैना शर्मा ने कहा कि आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं और ऐसे मामलों में जमानत देना न्यायोचित नहीं है।

क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका देवर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने खेत में अकेला पाकर उसे नशीला रसगुल्ला खिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद नग्न अवस्था के फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर करीब डेढ़ साल तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने यह भी बताया कि 29 अगस्त 2025 को आरोपी ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उस पर सामूहिक दुष्कर्म का दबाव बनाया।

पीड़िता ने कई बार पुलिस में शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी के वकील ने मामले को पारिवारिक रंजिश का परिणाम बताते हुए कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं हैं और फोटो-वीडियो भी जांच में सामने नहीं आए। इस पर कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के बयान और दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं। देवर-भाभी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का आरोप अत्यंत गंभीर है और ऐसे अपराध समाज के लिए घातक हैं। कोर्ट ने इन तथ्यों को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। पीड़िता की ओर से पैरवी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने की।

Article Ad 2
टैग: #BIKANER NEWS #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें