सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: गोल्ड लोन में धोखाधड़ी कर लिए बैंक से रुपए, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Feb 08, 2026 Khulasa Online Reporter 1146 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: गोल्ड लोन में धोखाधड़ी कर लिए बैंक से रुपए, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

बीकानेर: गोल्ड लोन में धोखाधड़ी कर लिए बैंक से रुपए, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में गोल्ड लोन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक की गोगागेट शाखा के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि श्रीगंगानगर निवासी पिंकी सोनी ने 13 सितंबर 2021 को बैंक की गोल्ड लोन योजना के तहत 3 लाख 75 हजार रुपये का ऋण लिया था। ऋण स्वीकृति के समय अधिकृत स्वर्ण मूल्यांकक ओमप्रकाश सोनी द्वारा गिरवी रखे गए आभूषणों का मूल्यांकन प्रमाण पत्र जारी किया गया था।

परिवादी के अनुसार, ऋणी पिंकी सोनी और स्वर्ण मूल्यांकक ओमप्रकाश सोनी ने आपसी मिलीभगत से बैंक को धोखा देने की नीयत से सोने के आभूषणों का वजन बढ़ाकर दर्शाया। जहां आभूषणों का वास्तविक शुद्ध वजन करीब 31 ग्राम था, वहीं मूल्यांकन प्रमाण पत्र में इसे 119 ग्राम दर्शाया गया। यह अंतर वर्ष 2024 में कराए गए पुनर्मूल्यांकन के दौरान सामने आया।

बैंक प्रबंधन का आरोप है कि फर्जी और कूटरचित वैल्यूएशन रिपोर्ट के आधार पर अधिक राशि का ऋण स्वीकृत कराकर बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। इस संबंध में बैंक द्वारा पहले पुलिस को आवेदन दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जिले सिंह को सौंपी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें