होली के अवसर पर भाई सूर्या का 'ओ गेवरिया' गाना हुआ लॉन्च
Feb 24, 2026
Khulasa Online Reporter
48 व्यूज़
होली के अवसर पर भाई सूर्या का 'ओ गेवरिया' गाना हुआ लॉन्च
बीकानेर की माटी की महक और होली के हुड़दंग को एक नए कलेवर में पिरोते हुए स्वर संगम म्यूजिक एंड फिल्म्स ने अपना बहुप्रतीक्षित गाना ओ गेवरिया रिलीज कर दिया है। आज शिव शक्ति साधना पीठ में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में यूट्यूब चैनल "मजो मारवाड़ रो" पर यह गाना रिलीज किया गया। गाना रिलीज होते ही होली के रसियो की जुबान पर चढ़ने लगा है।
गाने के मुख्य आकर्षण भाई सूर्या और मास्टर नानू की दमदार आवाजें हैं। भाई सूर्या ने न केवल इसे अपनी आवाज दी है, बल्कि इसके बोल (Lyrics) भी उन्हीं की कलम से निकले हैं, जो सीधे तौर पर बीकानेर की लोक संस्कृति से जोड़ते हैं। गाने का फिल्मांकन और संपादन यतिंद्र-शिखा और उनकी टीम ने किया है, जिन्होंने विजुअल्स में बीकानेर की जीवंतता को बखूबी उतारा है। निर्माता संदीप किराडू के विजन ने इस प्रोजेक्ट को भव्य बनाया है। नीचे क्लिक करें,वीडियो देखें
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
