सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने मानी पर्यावरण प्रेमियों की मांग, राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर लगाई रोक

Feb 12, 2026 Khulasa Online Reporter 1908 व्यूज़
शेयर:
बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने मानी पर्यावरण प्रेमियों की मांग, राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर लगाई रोक

बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने मानी पर्यावरण प्रेमियों की मांग, राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर लगाई रोक
बीकानेर। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर में पिछले 11 दिनों से चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन में राज्य सरकार ने पर्यावरण प्रेमियों की मांग मान ली है और राज्य भर में खेजड़ी कटाई पर रोक लगा दी है। इस संबंध में शासन सचिव ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए है। बता दें कि  बीकानेर में पिछले 11 दिनों पर्यावरण प्रेमी लगातार सरकार से खेजड़ी कटाई रोकने के लिए जल्द से जल्द कानून बनाने तथा कानून बनने तक खेजड़ी कटाई तुरंत प्रभाव से रोकने की मांग कर रहे है। जानकारी के अनुसार आज प्रदेश सरकार के मंत्री राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई और उद्योग व वाणिज्य मंत्री के. के. विश्नोई ने बीकानेर में महापड़ाव स्थल पर पहुंचकर संतो और सघंर्ष समिति के साथ वार्ता कर राज्य सरकार के प्रदेशभर में खेजड़ी कटाई पर रोक लगाने के निर्णय की जानकारी दी।
संपूर्ण प्रदेश में खेजड़ी पर रोक लगाने के साथ ही संपूर्ण राज्य में खेजड़ी को संरक्षित वृक्ष घोषित किया गया है। सभी अधिकारियों को खेजड़ी संरक्षण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये है। महापड़ाव स्थल पर मंत्री केके बिश्नोई, जसवंत सिंह, विधायक पब्बाराम व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शासन सचिव का आदेश लेेकर आए। पर्यावरण समिति ने निर्णय से सहमति जताई। इसके साथ ग्यारह दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित कर दिया गया है। मंत्रियों ने कहा कि इसी सत्र में कानून लाया जाएगा। समिति संयोजक परसराम खोखर ने सभी का आभार जताया।  


 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें