सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर से बड़ी खबर: आखिर खेजड़ी बचाओ प्रकृति बचाओ आमरण अनश्त हुआ समाप्त, सरकार व संतों के बीच बनी सहमति, देखे वीडियों

Feb 05, 2026 Khulasa Online Reporter 2373 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर से बड़ी खबर: आखिर खेजड़ी बचाओ प्रकृति बचाओ आमरण अनश्त हुआ समाप्त, सरकार व संतों के बीच बनी सहमति, देखे वीडियों

 

बीकानेर से बड़ी खबर: आखिर खेजड़ी बचाओ प्रकृति बचाओ आमरण अनश्त हुआ समाप्त, सरकार व संतों के बीच बनी सहमति, देखे वीडियों
 बीकानेर। बीकानेर एवं जोधपुर संभाग में राज्य सरकार ने नया कानून बनने तक खेजड़ी काटने कर प्रतिबंध लगा दिया है इसी के। साथ प्रशासन के गले की घंटी बन चुका खेजड़ी बचाओ-प्रकृति बचाओ  आमरण अनशन आंदोलन अंतत: अपने मुकाम तक पहुंच गया। राज्य सरकार के दूत बनकर आए राज्य मंत्री एवं विश्नोई समाज के वरिष्ठ नेता के के बिश्नोई तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक पब्बाराम बिश्नोई, राज्य जीवजंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह आदि की मध्यस्थता से आमरण अनशन विधिवत रूप से समाप्त कर दिया गया जबकि धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया।गत कई दिनों से चल रहे इस आंदोलन ने प्रशासन और सरकार दोनों के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी थी। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर रोक, पर्यावरण संरक्षण को लेकर ठोस नीति और भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट्स में जनभावनाओं का सम्मान करने की थी। आमरण अनशन पर बैठे संतों, महिलाओं और ग्रामीणों की बिगड़ती सेहत ने भी स्थिति को संवेदनशील बना दिया था।मंगलवार को सरकार की ओर से आए प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों से विस्तृत संवाद किया। के के बिश्नोई बिहारी लाल बिश्नोई,पब्बाराम बिश्नोई,जसवंत सिंह आदि ने दोनों पक्षों के बीच सेतु बनते हुएसमाधान का मार्ग प्रशस्त किया। वार्ता के दौरान सरकार ने खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने का लिखित में आश्वासन दिया। साथ ही, भविष्य में किसी भी परियोजना से पहले सामाजिक व पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन करने पर सहमति बनी। सरकारी आश्वासन के बाद संतों के नेतृत्व में आमरण अनशन समाप्त कराया गया और धरना स्थल से आंदोलन शांतिपूर्वक खत्म हुआ। आंदोलनकारियों ने इसे जनआंदोलन की नैतिक जीत बताते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल खेजड़ी के लिए नहीं, बल्कि प्रकृति और भावी पीढिय़ों के अधिकारों के लिए था।प्रशासन ने भी राहत की सांस लेते हुए विश्वास जताया कि संवाद और सहमति से निकला यह समाधान भविष्य में टकराव की बजाय सहयोग का उदाहरण बनेगा।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें