बीकाजी काइट एसोसिएशन की बैठक में चाइनीज मांझे के खिलाफ सर्वसम्मति से निर्णय
बीकाजी काइट एसोसिएशन की बैठक में चाइनीज मांझे के खिलाफ सर्वसम्मति से निर्णय
खुलासा न्यूज़। बीकाजी काइट एसोसिएशन, बीकानेर की बैठक सिंधी धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी व सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे, लेकिन सबसे अधिक जोर बाजार में चाइनीज और नाइलोन मांझे की बिक्री के विरोध पर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि चाइनीज मांझे से पक्षियों और आमजन को गंभीर नुकसान हो चुका है, यहां तक कि जानमाल का खतरा भी बना रहता है। इस पर सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर खड़े होकर शपथ ली कि वे स्वयं चाइनीज व नाइलोन मांझा नहीं बेचेंगे और न ही किसी को बेचने देंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह का मांझा बेचता पाया गया तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष अस्लम भाई ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक के पश्चात सभी ने स्नेह भोज (सरूचि भोज) का आनंद लिया।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें