बीकानेर: 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर: 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
खुलासा न्यूज़। बीकानेर जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 5 फरवरी को रोही हेमेरा की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कृष्णा उर्फ किसना (20) पत्नी अनिल नाथ, निवासी जोधासर, ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका के मामा सदानाथ ने नापासर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतका अपने पति के साथ गणेशाराम के खेत, रोही हेमेरा में काश्तकारी का कार्य करती थी। परिजनों के अनुसार मृतका की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिसके चलते उसके द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें