बीकानेर : व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते पीया जहर, बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर
बीकानेर : व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते पीया जहर, बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में पीबीएम रेफर
बीकानेर। जिले के दंतोर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के 22 केएचएम निवासी 55 वर्षीय हनुमान बावरी ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में पीबीएम रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हनुमान बावरी घरेलू विवाद से मानसिक रूप से परेशान होकर हनुमान बावरी बाजार से जहर लेकर घर पहुंचा और घर में ही बैठकर जहर पी लिया। जहर पीने के बाद अचानक तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल खाजूवाला के राजकीय उप अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उच्च उपचार के लिए बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर दंतोर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया, हालांकि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
