बीकानेर : ननिहाल आई नाबालिग लडक़ी हुई लापता, भगा ले जाने का आरोप
बीकानेर : ननिहाल आई नाबालिग लडक़ी हुई लापता, भगा ले जाने का आरोप
बीकानेर। ननिहाल आई एक नाबालिग लडक़ी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग के परिजनों ने महाजन पुलिस थाने में शनिवार को एक जने पर नाबालिग को भगा ले जाने का शक जताते हुए रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी 29 जनवरी को अपनी बेटी के साथ अपने पीहर अरजनसर आई थी। शुक्रवार को परिवादी के ससुर ने फोन करके परिवादी को बताया कि उसकी बेटी नहीं मिल रही है। परिवादी अरजनसर पहुंचा व आसपास पूछताछ और जानकारी करने पर भी कोई सूचना मिली नहीं मिली। बाद में परिवादी को सूचना मिली कि हरियाणा निवासी पवन कुमार उसे भगाकर ले गया है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी के पास एक मोबाइल भी है और उसके पर्स में कुछ नगदी व जेवरात भी रखे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक अब्दुल सत्तार कर रहे है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें