बीकानेर : युवक के साथ मारपीट कर रुपए और मोबाइल छीन ले जाने का आरोप
Feb 18, 2026
Khulasa Online Reporter
915 व्यूज़
बीकानेर : युवक के साथ मारपीट कर रुपए और मोबाइल छीन ले जाने का आरोप
बीकानेर। एक युवक को बाइक पर साथ बिठाकर ले गये और फिर युवक के साथ मारपीट कर हजारों रूपए छीन ले गए। इस सम्बंध में मदीना मस्जिद के पास रहने वाले तालिफ ने गंगाशहर पुलिस थाने में धरम नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 16 फरवरी को आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर ले गया। आरोपी ने आगे ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 8 हजार रूपए, मोबााइल छीन लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें