बीकानेर : आईजी टीम की कार्रवाई, लाखों की अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार, स्कार्पियों जब्त
बीकानेर : आईजी टीम की कार्रवाई, लाखों की अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार, स्कार्पियों जब्त
बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आईजी हेमंत शर्मा की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों की अफीम के साथ एक जनें को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एव सतर्कता, रेंज बीकानेर व संदीप पूनियां, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन में लूणकरनसर जिला बीकानेर के समन्वय से पुलिस थाना लूणकरनसर थानान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी सोमराज लोहावट जिला फलौदी राजस्थान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो 85 ग्राम अफीम मय गाडी स्कोर्पियों जब्त की गई। इस कार्रवाई में रेंज स्पेशल/थाना टीम के धर्मवीर उ.नि. पुलिस थाना लूणकरनसर मय टीम, विमलेश कुमार सउनि, बाबुलाल कानि., सीताराम कानि, मनोज कानि, आत्माराम कुलडिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें