बीकानेर: बिजली के पोल से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल
बीकानेर: बिजली के पोल से टकराई बाइक, एक युवक गंभीर घायल
खुलासा ऑनलाइन। नापासर-देशनोक सड़क मार्ग पर शनिवार शाम राधा कृष्ण गोशाला के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर तारों पर झूल गया। सूचना मिलते ही नापासर थाने के एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन बिजली विभाग को सूचना देकर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई।
पुलिस के अनुसार फरमान अली निवासी रिडमलसर की ओर से नापासर आ रहा था, तभी उसकी बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फरमान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें लगी हैं। गंभीर रूप से घायल फरमान को नापासर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
