सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर शहर हुआ खेतेश्वर मय

Feb 22, 2026 Khulasa Online Reporter 82 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर शहर हुआ खेतेश्वर मय

बीकानेर शहर हुआ खेतेश्वर मय

 

राजपुरोहित समाज के आराध्य संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर जी महाराज के खेतेश्वर नगर गंगाशहर बीकानेर स्थित मंदिर के 23वें प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में सर्वप्रथम ब्रह्म धाम आसोतरा के पीठाधीश संत श्री तुलसाराम जी महाराज के इंदिरा कॉलोनी पधारने पर राष युवा मंडल एवं राजपुरोहित समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया उसके पश्चात संत श्री तुलसाराम जी महाराज कै आशीर्वाद स्वरुप प्रवचन प्राप्त हुए महाराज ने सभी समाज बंधुओ को प्रेम पूर्वक रहने संत खेतेश्वर जी महाराज के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा ब्रह्म समाज के आचार्य एवं व्यवहार के बारे में उपदेश दिए 

उसके पश्चात विभिन्न क्षेत्र में समाज की प्रतिभाओं एवं समाज सेवको को राजपुरोहित युवा विकास मंडल की ओर से सम्मानित किया गया महासचिव कुलदीप सिंह बापेऊ ने बताया की बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी पूर्व महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवनीत सिंह भाजपा नेता श्याम सिंह हाड़ला यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका इत्यादि ने शोभायात्रा में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया युवा मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बापेऊ ने बताया कि राजपुरोहित समाज के बुजुर्ग युवा एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने शोभायात्रा में शामिल होकर का संस्कृत तुलसाराम जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया शोभा यात्रा इंदिरा कॉलोनी स्थित खेतेश्वर राजपुरोहित अतिथि गृह से विधिवत पूजन के बाद रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग संत खेतेश्वर मार्ग और उर्मूल सर्कल कीर्ति स्तंभ हनुमान हत्था कचहरी से होते हुए जूनागढ़ कै एंम रोड स्टेशन रोड होते हुए गंगा शहर खेतेश्वर बस्ती स्थित खेतेश्वर जी महाराज के मंदिर पहुंची शोभायात्रा में सजे धजे उठो एवं घोड़े तथा रथों पर बालक बालिकाएं देवी देवताओं की पोशाक में विराजमान होकर धार्मिक संदेशों का प्रचार कर रहे थे वहीं पुरुष अपनी लंबी-लंबी मूंछें और रोबीला अंदाज के साथ घोड़े पर विराजित होकर राजस्थान की संस्कृतिका प्रदर्शन कर रहे थे वहीं महिलाएं धार्मिक गीत से वातावरण को भक्ति में बना रही थी वही युवा और पुरुष खेतेश्वर महाराज के जयकारे के साथ वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे वही नवयुवक जंग की थाप के साथ थिरक रहे थे जिस किसी मार्ग से शोभायात्रा निकाली गुरु महाराज द्वारा सभी शहर वासियों को प्रसाद वितरित किया गया उपाध्यक्ष राहुल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अनेक सचेतन झांकियां का प्रदर्शन किया गया जो संत खेतेश्वर द्वारा बताए गए मार्ग को प्रदर्शित कर रहे थे वही समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए गुरु महाराज का स्वागत किया गया जगह-जगह शहर में श्री तुलसाराम जी महाराज के आगमन पर पुष्प वर्षा की गई युवा मंडल के मंत्री राजेश सिंह डोडू ने बताया कि पंजाब से आए प्रसिद्ध बैंड ने अपनी प्रस्तुति से सबको आकर्षित किया शोभायात्रा की व्यवस्थाएं युवा मंडल के प्रभारी जेठू सिंह दैसलसर मोहित बापेऊ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निखिल सिंह राजपुरोहित राकेश सिंह राजपुरोहित यशपाल सिंह किशनासर अखिल सिंह रणवीर सिंह रुगड़ी इत्यादि रहे एवं मंच संचालन मनोहर सिंह बापैऊ ने किया

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें