सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर : कर्नल निशा कुल्हारी ने किया सेना भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Feb 03, 2026 Khulasa Online Reporter 348 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर : कर्नल निशा कुल्हारी ने किया सेना भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बीकानेर : कर्नल निशा कुल्हारी ने किया सेना भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
बीकानेर। भारतीय सेना द्वारा आयोजित बीकानेर भर्ती रैली-2026 के अंतर्गत मंगलवार को कर्नल निशा कुल्हारी ने भर्ती स्थल का गहन एवं क्रमबद्ध निरीक्षण किया। इस अवसर पर कर्नल निशा कुल्हारी ने कहा कि भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता आधारित है। योग्य, अनुशासित और समर्पित युवाओं को राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करना ही इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेना में चयन केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है।
सेना भर्ती इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान कर्नल निशा कुल्हारी ने सर्वप्रथम 1.6 किलोमीटर दौड़ स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के उत्साह, अनुशासन तथा शारीरिक दक्षता की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दौड़ के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इसके उपरांत कर्नल कुल्हारी ने पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) एवं शारीरिक माप परीक्षण (मेजऱमेंट टेस्ट) क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बीम टेस्ट स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों एवं परीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।
अगले चरण में कर्नल निशा कुल्हारी ने दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जांच की जा रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दस्तावेज़ जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो तथा सभी अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कर्नल कुल्हारी ने डायरेक्टर इंटरव्यू प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कुछ अभ्यर्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें आत्मविश्वास और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कर्नल कुमार ने बताया कि निरीक्षण के अंतिम चरण में कर्नल निशा कुल्हारी ने चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल) क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सा परीक्षणों के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन का जायजा लिया और स्वास्थ्य परीक्षण प्रक्रिया में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान समस्त व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं तथा अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विदित है कि सेना भर्ती रैली 29 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा देश सेवा के संकल्प के साथ भाग ले रहे हैं।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें