बीकानेर : लकडिय़ा जलाते समय अचानक आग में गिरा बुजुर्ग, हुई मौत
Feb 26, 2026
Khulasa Online Reporter
378 व्यूज़
बीकानेर : लकडिय़ा जलाते समय अचानक आग में गिरा बुजुर्ग, हुई मौत
बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र के सुलेरां गांव में लकडिय़ां जलाते समय आग में गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। इस सम्बंध में सुलेरां निवासी मामराज पुत्र हेमाराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 फरवरी की शाम को 7-8 बजे के आसपास उसके पिता हेमाराम पुत्र फुसाराम खेत में काम कर रहे थे। खेत में काम करते समय सींव में लकडिय़ां जलाते समय अचानक से आग में गिर गए। जिसके चलते उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
