बीकानेर : दीपक की लौ से लगी आग, करीब दो दर्जन पशुओं की जलने हुई मौत
बीकानेर : दीपक की लौ से लगी आग, करीब दो दर्जन पशुओं की जलने हुई मौत
बीकानेर। नाल पुलिस थाना क्षेत्र के नाल बड़ी की रोही में दीपक की लौ से झोपड़ी में आग लगने से करीब दो दर्जन पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मदनलाल नायक के घर पर बीती रात को दीपक किया हुआ था। इस दौरान दीपक की लौ से झोपड़ी में अचानक से आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और सब कुछ स्वाह हो गया। जानकारी के अनुसार यह आग दीपक के कारण लगी जिसमें करीब 20 बकरियां और भेड़ों की मौैत हो गयी है। वहीं इतनी ही भेड़ें और बकरियां जलकर घायल हुई है। इस आग में घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। जिसमें दो हजार की नकदी, घरेलू कपड़े, राशन, बर्तन भी शामिल है। सूचना मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें