सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर : खेजड़ी बचाओ आंदोलन को पूर्व सीएम का समर्थन, पूर्व मंत्री बोले - 2 दिन में बने कानून

Feb 03, 2026 Khulasa Online Reporter 1600 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर : खेजड़ी बचाओ आंदोलन को पूर्व सीएम का समर्थन, पूर्व मंत्री बोले - 2 दिन में बने कानून

बीकानेर : खेजड़ी बचाओ आंदोलन को पूर्व सीएम का समर्थन, पूर्व मंत्री बोले - 2 दिन में बने कानून 

बीकानेर । बीकानेर में खेजड़ी बचाने को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। 363 संतों के साथ लोगों ने अनशन-धरना दिया। लोग आंखों पर पट्टी बांध अनशन-धरने पर बैठे। संतों के सा​थ कई भक्तों ने खाना छोड़ने का निर्णय लिया।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खेजड़ी की पूजा करते हुए फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मैं भी खेजड़ी की पूजा करती हूं। राजनीति से ऊपर उठकर हमें इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इसे बचाना चाहिए। मैं खेजड़ी और ओरण (गोचर भूमि) को बचाने की मुहिम में सबके साथ हूं।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा- सीएम भजनलाल चाहें तो आज ही विधानसभा में घोषणा कर सकते हैं कि ये कानून बनाया जाएगा। दो दिन के अंदर कानून बनना चाहिए।

सोमवार को महापड़ाव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। शाम तक चले इस महापड़ाव के बाद देर रात समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास बलने बिश्नोई धर्मशाला पहुंचे और मंगलवार को अनशन शुरू किया।

संत सच्चिदानंद ने बताया- बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं भी यहां पहुंचीं। उन्होंने कहा- हमारी मांग है कि जब तक ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हो जाता, तब तक एक पेड़ भी नहीं कटना चाहिए।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें