सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास

Feb 26, 2026 Khulasa Online Reporter 2064 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास

बीकानेर: छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले को इतने साल का कठोर कारावास

बीकानेर। पोक्सो कोर्ट नंबर दो के कार्यवाहक पीठासीन अधिकारी अनु अग्रवाल ने 15 साल की छात्रा का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उसे तीन लाख एक हजार रुपए का अर्थदंड भी देना होगा। यह राशि जमा नहीं कराने पर 16 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 9 फरवरी, 22 को नोखा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई थी कि 15 साल की छात्रा सुबह 10 बजे निजी स्कूल गई थी जो वापस नहीं लौटी। घर का मोबाइल चैक किया तो उसमें बिहार निवासी आरोपी का मैसेज आया हुआ था। उसने छात्रा को अपने पास आने के लिए लिखा था। खोजबीन की तो आरोपी भी अपने गांव में नहीं था।

 आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी माना और उसे 20 साल के कठोर कारावास व तीन लाख एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से 15 गवाहों के बयान हुए। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक शिवचंद भोजक ने की।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें