सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर : कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा में उठाई यह मांग

Feb 05, 2026 Khulasa Online Reporter 775 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर : कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा में उठाई यह मांग

बीकानेर : कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा में उठाई यह मांग
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा में नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख के माध्यम से उठाई मांग
इंदिरा गांधी नहर परियोजना की लिफ्ट परियोजना की सामूहिक डिग्गी योजना का टैरिफ कोड सामान्य कृषि के समान किया जाए : अंशुमान सिंह भाटी 
बीकानेर। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने आज राजस्थान विधानसभा में नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख के माध्यम से इंदिरा गांधी नहर परियोजना की लिफ्ट परियोजना अंतर्गत संचालित सामूहिक डिग्गी योजना में लागू विद्युत टैरिफ को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।
विधायक भाटी ने बताया कि वर्तमान में उक्त योजना में टैरिफ कोड 4400 लागू है, जिसके तहत किसानों से 2.75 रुपए प्रति यूनिट की दर से विद्युत शुल्क वसूला जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप 30 एचपी के एक डिग्गी कनेक्शन पर दो माह में लगभग 18,000 रुपए का विद्युत बिल बनता है, जबकि यदि इसे सामान्य कृषि टैरिफ (0.90 प्रति यूनिट) में रखा जाए तो यही बिल लगभग 6,000 रुपए का होता है। भाटी ने कहा कि इस प्रकार टैरिफ कोड 4400 के कारण किसानों को प्रति दो माह 12,000 रुपए तथा वर्ष भर में लगभग 72,000 रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है। यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब विभाग द्वारा काश्तकारों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जाता है, जबकि वास्तविकता में किसानों को मात्र 6 घंटे ही बिजली उपलब्ध हो पा रही है। विधायक भाटी ने इसे बड़ी विडंबना बताते हुए कहा कि एक ओर बिजली आपूर्ति सीमित है, दूसरी ओर सिंचाई जल की उपलब्धता भी कम है, फिर भी किसानों से अधिक राशि वसूली जा रही है। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। विधायक भाटी ने बताया कि सामूहिक डिग्गी योजना के अंतर्गत एक डिग्गी से 40 से 50 किसान परिवार जुड़े होते हैं। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में ऐसी अनेक डिग्गियां संचालित हैं, जिससे हजारों किसान परिवार प्रभावित हो रहे हैं। अंत में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने सरकार से लिफ्ट परियोजना में लागू टैरिफ कोड 4400 के स्थान पर सामान्य कृषि टैरिफ कोड 4000 लागू करने की मांग पुरज़ोर शब्दों में उठाई, ताकि किसानों को आर्थिक राहत मिल सके और योजना का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें