सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: देर रात झोपड़े में लगी आग, दो लाख रुपए और सामान जलकर हुआ राख

Feb 24, 2026 Khulasa Online Reporter 32 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: देर रात झोपड़े में लगी आग, दो लाख रुपए और सामान जलकर हुआ राख

बीकानेर: देर रात झोपड़े में लगी आग, दो लाख रुपए और सामान जलकर हुआ राख

नोखा। रविवार देर रात करीब एक बजे नोखा गांव में एक झोपड़े में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा गणेश राम सियाग के घर पर हुआ, उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।

पास के खेत में फसल को पानी दे रहे एक किसान ने आग की लपटें उठती देखीं और तुरंत मौके पर पहुंचकर परिवारजनों को जगाया। ग्रामीणों की सतर्कता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र नोखा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन बजरंग चिताणा ने बताया कि जब तक टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक एक झोपड़ा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हालांकि समय रहते अन्य झोंपड़ों और मकान को बचा लिया गया।

आग बुझाने में संविदा कर्मी रामनिवास बिश्नोई और महावीर सिंह सहित ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। सभी के संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि झोपड़े के अंदर गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, अन्यथा बड़ा विस्फोट हो सकता था।

आग से बिस्तर, कपड़े, अनाज, बर्तन, राशन और पशुओं का चारा सहित लगभग 2 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जां

च जारी है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें