सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर : मेजर जनरल दीपक शेरोन ने किया अग्निवीर भर्ती रैली का निरीक्षण

Feb 12, 2026 Khulasa Online Reporter 231 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर : मेजर जनरल दीपक शेरोन ने किया अग्निवीर भर्ती रैली का निरीक्षण

बीकानेर : मेजर जनरल दीपक शेरोन ने किया अग्निवीर भर्ती रैली का निरीक्षण
बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन की समीक्षा हेतु जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), 24 रैपिड डिवीजन, मेजर जनरल दीपक शेरोन ने गुरुवार को भर्ती स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। मेजर जनरल शेरोन ने भर्ती रैली के सफल आयोजन में जिला प्रशासन एवं अन्य नागरिक प्रशासनिक विभागों द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग, समन्वय एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने इसे अभ्यर्थी-हितैषी पहल बताते हुए कहा कि प्रशासन और सेना के बीच बेहतर तालमेल से ही इस स्तर के आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो पाते हैं।
सेना भर्ती इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जीओसी ने सर्वप्रथम अभ्यर्थी पंजीकरण क्षेत्र का अवलोकन किया, जहाँ अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित एंट्री एवं प्रारंभिक प्रक्रियाएँ संचालित की जा रही थीं। इसके पश्चात उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीएफटी) क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहाँ निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न शारीरिक परीक्षण पारदर्शी एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराए जा रहे थे।
कर्नल कुमार ने बताया कि मेजर जनरल शेरोन ने दस्तावेज़ जांच क्षेत्र का भी गहन निरीक्षण किया। यहाँ अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, पहचान पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जा रहा था। उन्होंने दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। दस्तावेज़ जांच के उपरांत उन्होंने रनिंग ट्रैक का निरीक्षण किया तथा संपूर्ण शारीरिक परीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि उन्होंने मेजर जनरल शेरोन ने चिकित्सा परीक्षण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहाँ विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा अभ्यर्थियों की विस्तृत चिकित्सकीय जांच की जा रही थी। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों तथा अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का विशेष रूप से अवलोकन किया।
सम्पूर्ण भर्ती रैली का व्यापक निरीक्षण करने के उपरांत जीओसी ने भर्ती प्रक्रिया के अनुशासित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ अभ्यर्थियों के विश्वास को मजबूत करती हैं तथा सेना में चयन प्रक्रिया की गरिमा को बनाए रखती हैं।
सेना भर्ती इंचार्ज कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि भर्ती रैली स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छाया, चिकित्सा सहायता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।विदित है कि यह भर्ती रैली 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं एवं श्रीगंगानगर जिलों के अभ्यर्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें