सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट का आरोप, सड़क पर फेंक फरार

Feb 04, 2026 Khulasa Online Reporter 566 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट का आरोप, सड़क पर फेंक फरार

बीकानेर: व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट का आरोप, सड़क पर फेंक फरार 

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवादी रमेश पुत्र रामकिशन बिश्नोई, निवासी जसरासर, ने पुलिस थाना जसरासर में दी रिपोर्ट में बताया कि 2 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपने पिता रामकिशन, माता बिरमा और पत्नी रवीना के साथ ढाणी में बने मकान की चौकी पर बैठे थे। इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो कैंपर ढाणी में आई। गाड़ी में मोतिराम, रामनिवास, राधाकिशन (तीनों पुत्र गोरधनराम, निवासी बनियां), मांगीलाल पुत्र रामचन्द्र (निवासी हाल बीकानेर), विष्णु उर्फ शिभू पुत्र बिरजलाल (निवासी काकड़वाला) सहित दो-तीन अन्य लोग सवार थे। रमेश के अनुसार, आरोपियों ने ढाणी में घुसते ही धारदार बडछी, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उसके पिता रामकिशन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे हथियार दिखाकर धमकाया और रामकिशन का अपहरण कर गाड़ी में डालकर जसरासर की ओर ले गए।

परिवादी ने बताया कि उसने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी। कुछ दूरी पर—करीब 2–3 किलोमीटर आगे—आरोपी उसके पिता को मरा समझकर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरोपी लंबे समय से परिवार पर हमला करने की साजिश कर रहे हैं तथा रमेश और उसकी पत्नी को जान से मारने का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल भंवरलाल को सौंपी गई है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें