बीकानेर:ओवरब्रिज के पास निगम के ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घायल
बीकानेर:ओवरब्रिज के पास निगम के ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घायल
बीकानेर। नगर निगम के ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। यह घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में जोधपुर बाइपास ओवरब्रिज के पास 25 जनवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई। इस संबंध में सुजानदेसर निवासी मनोज सांखला ने नगर निगम के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई पुखराम 25 जनवरी की शाम बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान नगर निगम के ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुखराम सड़क पर गिर गया, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और शरीर में अंदरूनी चोटें भी आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
