बीकानेर : पुलिस ने हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, कबूली इतने वारदातें
बीकानेर : पुलिस ने हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, कबूली इतने वारदातें
बीकानेर। शहर की जेएनवीसी थाना पुलिस ने जिले में बढ़ती चोरियों की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने 26 जनवरी को प्रार्थिया द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया था कि 24 जनवरी की दोपहर को पार्किंग से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी चोरी कर ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध लोगों की पहचान कर पूछताछ की और सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कमल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सागर रोड़ को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी को बरामद किया है साथ ही तीन बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, ईमीचंद, सुनील शामिल रहें।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें