बीकानेर : पुलिस ने लूट और मारपीट के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर : पुलिस ने लूट और मारपीट के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने लूट और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जेएनवीसी थाना क्षेत्र में 9 फरवरी को परिवादी हेतराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने दोस्त को घर छोडक़र लौट रहा था। इस दौरान वृंदावन कॉलोनी से पेमासर जाने वाले कच्चे रास्ते पर कार और बाइक सवार युवकों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, कार में तोडफ़ोड़ की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर फोन-पे का पासवर्ड पूछ लिया और खाते से रकम ट्रांसफर कर ली। जानकारी के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर लोगो के साथ मारपीट कर पैसे मांगने थे। मोबाइल में काफी वीडियो भी मिले है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ के निर्देशन में, आरपीएस अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन तथा थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे में चारों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल, कार, बाइक और लोहे के पाइप भी जब्त किए हैं।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें