सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के मामलों में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 15 से अधिक वारदातें कबूली

Feb 20, 2026 Khulasa Online Reporter 653 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के मामलों में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 15 से अधिक वारदातें कबूली

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के मामलों में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 15 से अधिक वारदातें कबूली
बीकानेर। जेएनवीसी थाना पुलिस टीम ने शहर में बढ़ती चोरियों की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर शहर में बढ़ती चोरियों की वारदातों को खुलासा करने के लिए टीमों का गठन कर संदिग्धों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस टीमों ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बीकानेर और नागौर जिले में 15-20 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। 
जानकारी के अनुसार चोरी के अलग-अलग मामले पूर्व में दर्ज किए गए थे। 25 जनवरी को सुनील लोट ने मामला दर्ज करवाया था। प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 22 जनवरी को उसके घर के गेट के तालेे टूटे हुए मिले। 8 फरवरी को निशा सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बतााया था कि उसके घर से चोरों ने नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। 13 फरवरी को कृष्णकांत ने रिपोर्ट देतेे हुए बताया था कि उसके मकान केके कॉलेानी से अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र 25 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसी तरह 19 फरवरी को सोहन सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने, चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की, आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों को जुटाकर कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर आरोपियों से पूछताछ के बाद विकास उर्फ भैरू, नदीम, निखिल तेजी, अजीज उर्फ रोकी, राकेश शर्मा, वीरेन्द्र, भगवानाराम को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने अनुसार आरोपी पहले बाइक पर घूमकर सूने मकानों की रैकी करते और फिर घर में घुसते हुए लोहे के सरियों से वारदातों को अंजाम देते थे। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, ईश्वरङ्क्षसह, झंवरलाल, इमीचंद, रामावतार, हरफूल, राजाराम, सुनील, गणेश, सीमांत, राजाराम, प्रभुराम शामिल रहें। कांस्टेबल सीमांत की आरोपियों की पहचान करने में विशेष भूमिका रहीं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें