सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर : श्रीकोलायत विधानसभा को मिली बड़ी बिजली सौगात

Jan 29, 2026 Khulasa Online Reporter 583 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर : श्रीकोलायत विधानसभा को मिली बड़ी बिजली सौगात
श्रीकोलायत विधानसभा को बड़ी बिजली सौगात: दो 33/11 केवी सब-स्टेशनों (कोलायत-सांखला फाँटा) पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि स्वीकृत - विधायक भाटी  !!
 
बीकानेर।29 जनवरी 2026- श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा जनहितकारी निर्णय लिया गया है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVNL) द्वारा कोलायत क्षेत्र के दो प्रमुख 33/11 केवी सब-स्टेशनों - कोलायत व सांखला फाँटा पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता बढ़ाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
 
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार - 33/11 केवी सब-स्टेशन, कोलायत पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता 2×5.0 MVA से बढ़ाकर 3×5.0 MVA की गई है। वहीं दूसरी और 33/11 केवी सब-स्टेशन, सांखला फांटा पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता 1×3.15 MVA से बढ़ाकर 1×5.0 MVA की गई है। ये दोनों स्वीकृतियाँ वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत प्रदान की गई हैं।
 
विधायक भाटी ने कहा कि इन महत्वपूर्ण निर्णयों से कोलायत विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग एवं फाल्ट जैसी समस्याओं से आमजन को स्थायी राहत मिलेगी। ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि से ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
 
कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि “कोलायत विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या जनजीवन से सीधे जुड़ा विषय रही है। कोलायत एवं सांखला फांटा सब-स्टेशनों पर ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि से क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी और भविष्य की बढ़ती विद्युत मांगों को भी प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा। इस जनहितकारी स्वीकृति के लिए माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर का हृदय से आभार जिनके संवेदनशील नेतृत्व और सकारात्मक सहयोग से यह कार्य संभव हो सका।”
 
विधायक श्री भाटी ने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से ओवरलोडेड 11 केवी फीडरों का विभाजन, बेहतर मीटरिंग व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, ढाणी और कस्बे तक मजबूत विद्युत ढांचा पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2