सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर : इस जगह रसद विभाग की टीम कार्रवाई, वाहन और 28 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त

Feb 01, 2026 Khulasa Online Reporter 562 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर : इस जगह रसद विभाग की टीम कार्रवाई, वाहन और 28 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त

बीकानेर : इस जगह रसद विभाग की टीम कार्रवाई, वाहन और 28 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त
बीकानेर। रसद विभाग की टीम द्वारा एलपीजी (आपूर्ति और वितरण का विनिमयन) आदेश, 2000 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन तथा 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार द्वारा पुलिस लाइन, चौराहा सुभाषपुरा रोड पर ओमनी वैन को मारूति सुजुकी आरजे 07 यूए 6652 को रुकवाकर जांच करने पर वेन में घरेलू गैस सिलेंडर भरे पाए गए। चालक बलजीत सिंह मायल वैन चला रहा था। वाहन चालक बलजीत सिंह से पूछताछ करने पर बताया कि वह सिलेंडर नापासर चौराहे से लेकर आया है। बलजीत को गैस एजेंसी का गेट पास, वैन में भरे सिलेंडर के वाउचर मांगने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। उसने बताया कि उसके पास कोई कागजात नहीं है। चालक के पास वाहन संबंधी कोई कागजात भी उपलब्ध नहीं पाए गए। किस गैस एजेंसी से भरे सिलेंडर लाए गए हैं, पूछताछ करने पर बताया, उसे कुछ मालूम नहीं है। वैन के अंदर कुल 28 घरेलू सिलेंडर भरे पाए गए। इस गैस सिलेंडर की सप्लाई कहां देने जा रहा था, इसके बारे में भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इस प्रकार घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन भंडारण व आपूर्ति कर एलपीजी (आपूर्ति और वितरण का विनिमयन) आदेश 2000 के खंड 3,4,5,7 का उल्लंघन पाए जाने पर इस वाहन और 28 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें