बीकानेर : पराली से भरे ट्रक में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू
बीकानेर : पराली से भरे ट्रक में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू
देशनोक। शनिवार तड़के करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर पलाना और उदयरामसर के बीच श्रीगंगानगर की ओर से आ रहे पराली से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। पास से गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने ट्रक ड्राइवर को आग लगने की सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही देशनोक पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी कई घंटों तक ट्रक से धुआं निकलता रहा। इस हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे देशनोक थाने के हेड कांस्टेबल पूरण मल स्वामी ने यातायात को सुचारू रूप से संचालित करवाया।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें