सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर : ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची महिलाएं पार कर ले गई लाखों के आभूषण

Feb 06, 2026 Khulasa Online Reporter 1928 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर : ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची महिलाएं पार कर ले गई लाखों के आभूषण

बीकानेर : ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची महिलाएं पार कर ले गई लाखों के आभूषण
बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी की दुकान से महिलाओं द्वारा लाखों के आभूषण पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पब्लिक पार्क के पास स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर पहुंची चार महिलाओं ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर लाखों रूपए से आभूषण लेकर फरार हो गई। पीडि़त दुकानदार के अनुसार वह अपनी दुकान पर गुरुवार शाम को अकेला बैठा हुआ था, इस दौरान चार महिलाएं उसकी दुकान में आई और चांदी की अंगूठी खरीदने की इच्छा जताई। परिवादी के अनुसार शातिर महिलाओं ने डिजाइन और दिखाने की बात में उलझाया ओर शातिराना तरीके से उनका ध्यान भटकाकर वहां रखी सोने के जेवरात की एक डब्बी पार कर ली। कुछ देर बाद अंगूठी का डिजाइन पसंद नहीं होने का हवाला देकर चारों वहां से रवाना हो गई। पीडि़त ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान बंद करके घर गया और जब जेवर के डिब्बे चेक किया तो एक सोने की डिब्बी गायब मिली। जिसमें सोने का मंगलसूत्र, कानों के झुमके, चैन, कानों की बालियां, नाक की नथ और अन्य सामान रखा हुआ था। जेवरात लगभग 30 ग्राम से ज्यादा वजन के कीमत का यह सोना जब नहीं मिला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल सोने के आभूषण पार कर ले जाने वाली महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें