सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर में जल्द शुरू होंगे पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

Jan 27, 2026 Khulasa Online Reporter 1101 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर में जल्द शुरू होंगे पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

बीकानेर में जल्द शुरू होंगे पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत

बीकानेर। बीकानेर शहर की जनता के लिए राहत भरी खबर है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने की दिशा में अब शहर में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत आमजन को इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने की सरकारी सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी।

पिछले कुछ समय से बीकानेर में इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत शहर में सरकारी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे ईवी उपभोक्ताओं को चार्जिंग को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।

योजना के क्रियान्वयन और समन्वय की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। इसके लिए नगर निगम आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे चार्जिंग स्टेशन की स्थापना, स्थान चयन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। प्रारंभिक चरण में शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों के आसपास चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने की तैयारी है।

इस पहल से न केवल इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक अहम कदम माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होने से आने वाले समय में बीकानेर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी, जिससे ईंधन पर निर्भरता कम होगी और शहर को स्वच्छ व हरित बनाने में मदद मिलेगी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें