राजस्थान में इस जगह तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे
राजस्थान में इस जगह तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे
टोंक। टोंक में दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी हुई कार में मिले। दोनों दोस्त 39 दिन से लापता थे। ग्रामीणों को तालाब के पानी में कार की छत नजर आई थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया। JCB के जरिए कार को बाहर निकाला तो इसमें 2 शव नजर आए। कार के नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई और शवों की पहचान हुई। शव इतनी बुरी अवस्था में थे कि शरीर की चमड़ी तक गल गई थी। मामला दूनी थाने के आवां कस्बे के बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब का सुबह 9 बजे का है। देवली डीएसपी हेमराज ने बताया- बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के रेण निवासी रमेश (43) पुत्र जगन्नाथ गुर्जर और महावीर (40) पुत्र सेवा गुर्जर के शव रामसागर तालाब मिले।
दोनों 8 जनवरी से कार के साथ लापता थे। संभवत: रास्ता भटकने से कार तालाब में चली गई। इसके बाद दोनों बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव कार की पिछली सीट पर मिले हैं। DSP ने बताया- सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि बूंदी रोड स्थित रामसागर तालाब में कार का डूबी हुई है। तालाब में कार का ऊपरी हिस्सा किसानों को नजर आया था। इसके बाद जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ध्यान से देखने पर स्विफ्ट डिजायर कार नजर आई। पहले ट्रैक्टर से निकालने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 3 घंटे बाद JCB मंगवा कर दोपहर 12 बजे दोनों शव निकाले गए।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
