सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने शुरू किया ऑपरेशन सर्द हवा, गणतंत्र दिवस पर रहेगी मल्टी लेयर सिक्योरिटी, चप्पे-चप्पे पर अधिकारी मौजूद

Jan 24, 2026 Khulasa Online Reporter 24 व्यूज़
शेयर:
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने शुरू किया ऑपरेशन सर्द हवा, गणतंत्र दिवस पर रहेगी मल्टी लेयर सिक्योरिटी, चप्पे-चप्पे पर अधिकारी मौजूद

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने शुरू किया ऑपरेशन सर्द हवा, गणतंत्र दिवस पर रहेगी मल्टी लेयर सिक्योरिटी, चप्पे-चप्पे पर अधिकारी मौजूद

देश में गणतंत्र दिवस के उत्सव की तैयारियां जारी है। इस बीच भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा का एक अभेद्य चक्र तैयार कर लिया गया है।

पश्चिमी राजस्थान की सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना विशेष अलर्ट अभियान 'ऑपरेशन सर्द हवा' शुरू किया है।

22 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 28 जनवरी तक चलेगा, जिसका उद्देश्य कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की आड़ में होने वाली किसी भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि को जड़ से मिटाना है।

 

कोहरे की चुनौती और 'जीरो टॉलरेंस'
सर्दियों के इन दिनों में थार का मरुस्थल घने कोहरे और धुंध की चादर में लिपटा रहता है। कई बार विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जाती है, जिसका फायदा उठाकर सीमा पार बैठे असामाजिक तत्व घुसपैठ, तस्करी या हथियारों की सप्लाई की फिराक में रहते हैं। इसी 'नापाक' मंसूबे को नाकाम करने के लिए BSF ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। इस ऑपरेशन के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा की तारबंदी के पास जवानों की नफरी में भारी इजाफा किया गया है।

ऑफिस छोड़कर बॉर्डर पर डटे अधिकारी
इस बार का ऑपरेशन सर्द हवा कुछ खास है। आमतौर पर प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहने वाले मुख्यालयों और कार्यालयों के जवानों और अधिकारियों को भी इस दौरान सीमा पर तैनात किया गया है। BSF के वरिष्ठ अधिकारी खुद हेडक्वार्टर छोड़कर फॉरवर्ड पोस्ट्स पर डेरा डाले हुए हैं। वे जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं, खुद भी ठिठुरन भरी रातों में व्हीकल पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी से धरातल पर सुरक्षा व्यवस्था और भी अधिक चाक-चौबंद नजर आ रही है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2