सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, घरेलु सामान और चांदी के बर्तन चोरी

Feb 08, 2026 Khulasa Online Reporter 527 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, घरेलु सामान और चांदी के बर्तन चोरी

बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, घरेलु सामान और चांदी के बर्तन चोरी

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान में चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादी शिवरतन निवासी गोपीनाथ भवन के पास डागा चौक ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में मद्रास में रह रहे हैं। 11 दिसंबर 2025 को पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि रात के समय उनके बंद मकान की छत पर कुछ लोग घूमते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर परिजनों ने 12 दिसंबर को मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर जाने पर देखा गया कि कमरों के दरवाजे, अलमारियां और कांच टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि घर से दो एचपी गैस सिलेंडर, करीब 400–500 ग्राम चांदी के बर्तन, एक टेप रिकॉर्डर तथा लगभग 100–125 किलो पुराने पीतल, तांबा और कांसे के बर्तन चोरी हो गए।
चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.25 से 1.50 लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट भी लिए गए। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल शीशराम को सौंपी है। 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें